झारखंड में 13 सितंबर तक गरज के साथ बारिश के आसार, नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड में 13 सितंबर तक गरज के साथ बारिश के आसार, नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


रांची, 09 सितंबर (हि.स.)। झारखंड में 13 सितंबर तक गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने रांची समेत नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इनमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक 87 मिलीमीटर बारिश धनबाद के मैथन में दर्ज की गई। पश्चिमी सिंहभूम के जगरनाथपुर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रांची के कांके में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, बुधवार तड़के रांची और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया, लेकिन दोपहर बाद फिर बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।

बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में 34.1 और 23.4, डाल्टनगंज में 32.4 और 25.6, बोकारो में 30.2 और 24.6 तथा चाईबासा में 35 और 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story