झारखंड में 19 अगस्त तक आंधी-वज्रपात का येलो अलर्ट, 17-18 अगस्त को आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड में 19 अगस्त तक आंधी-वज्रपात का येलो अलर्ट, 17-18 अगस्त को आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी


झारखंड में 19 अगस्त तक आंधी-वज्रपात का येलो अलर्ट, 17-18 अगस्त को आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी


रांची, 16 अगस्त (हि.स.)। झारखंड के विभिन्न जिलों में 19 अगस्त तक गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने 17 और 18 अगस्त को राज्य के आठ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 69.5 मिलीमीटर बारिश गुमला जिले के विष्णुपुर में दर्ज की गई।

इस अवधि में राज्य का सबसे अधिक तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस पाकुड़ जिले के बहरागोड़ा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड हुआ।

रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे। हालांकि, दोपहर बाद बीच-बीच में धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।

रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 25.4 डिग्री, डाल्टनगंज में 32.8 और 26.1 डिग्री, बोकारो में 32.1 और 25.4 डिग्री तथा चाईबासा में 31.8 और 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story