यज्ञा बाबा आश्रम वार्षिकोत्सव में महिलाओं ने किया सुंदरकांड का पाठ

WhatsApp Channel Join Now
यज्ञा बाबा आश्रम वार्षिकोत्सव में महिलाओं ने किया सुंदरकांड का पाठ


रांची, 26 अप्रैल (हि.स.)। आम्रकुंज मोरहाबादी के 1008 यज्ञा बाबा आश्रम में रविवार को वार्षिकोत्सव भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर यज्ञा बाबा आश्रम का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया इसके साथ ही 51 महिलाओं ने सुंदरकांड पाठ किया। इस दौरान सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक माहौल में सराबोर रहा। 51 महिलाओं की सामूहिक सुंदरकांड पाठ देखते बनती थी। पाठ सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए। पंडित विकास पांडेय के संकल्प के बाद महिलाओं ने सस्वर पाठ कर बजरंगबली की आराधना की।

आश्रम, जिसे यज्ञा बाबा की तपोभूमि के रूप में जाना जाता है, वर्षों से श्रद्धालुओं के लिए आस्था और शांति का केंद्र बना हुआ है। बताया गया कि यज्ञा बाबा ने यहां तपस्या कर समाज सेवा और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश दिया था।

शाम में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें मां दुर्गा, संकटमोचन हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं की विधिवत आराधना की गई। भक्तों ने जयकारों के साथ आरती में भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया, जबकि सुंदरकांड पाठ में शामिल महिलाओं के लिए विशेष भोज की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में महंत भरतदास जी महाराज, आशुतोष द्विवेदी, प्रमोद सिंह, हर्ष कुमार, राजकुमार पोद्दार, अजीत कुमार और राहुल कुमार दुबे सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story