भाजपा नेताओं ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा नेताओं ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में की पूजा-अर्चना


देवघर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय, छत्तीसगढ़ प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ एवं माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान तीनों नेताओं ने बाबा बैद्यनाथ का रुद्राभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर में तीर्थपुरोहित की ओर से अतिथियों को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। पूजा के दौरान नेताओं ने बाबा बैद्यनाथ से झारखंड में शांति, समृद्धि और खुशहाली के साथ भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा बनाए रखने की प्रार्थना की।

दर्शन-पूजन के बाद भाजपा नेताओं ने बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर भाजपा देवघर जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, जिला प्रभारी यदुनंदन पाठक, पूर्व विधायक नारायण दास, नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story