विश्व नवकार मंत्र दिवस मानव कल्याण का वैश्विक अभियान: पदम मुनि महाराज

WhatsApp Channel Join Now
विश्व नवकार मंत्र दिवस मानव कल्याण का वैश्विक अभियान: पदम मुनि महाराज


रांची, 12 अप्रैल (हि.स.)। जैन संत पदम मुनि जी महाराज ने कहा कि विश्व नवकार मंत्र दिवस केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव कल्याण के लिए एक वैश्विक अभियान है। उन्होंने इस उद्देश्य की सफलता के लिए समाज के संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

रांची स्थित दिगंबर जैन भवन में आयोजित प्रवचन के दौरान उन्होंने बताया कि आचार्य रामलाल एवं राजेश मुनि (उपाध्याय प्रवर) ने जीतो द्वारा शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की है। साथ ही, उन्होंने विश्व कल्याण के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर “प्राकृतिक व्याकरण” पुस्तक का विमोचन भी किया गया। पुस्तक में मानव जीवन के मूल्यों और विश्व शांति से जुड़े विचारों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। प्रवचन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम में समता युवा संघ के अध्यक्ष राकेश जैन, अशोक सुराणा, विमल दस्सानी, घेवरचंद नाहटा और अमरचंद बेगानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नवकार मंत्र केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण मानवता के कल्याण और विश्व शांति का संदेश देने वाला एक व्यापक और प्रेरणादायक प्रयास है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story