गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के संरक्षण में सहियाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : सीएस

WhatsApp Channel Join Now
गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के संरक्षण में सहियाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : सीएस


देवघर, 30 मई (हि.स.)। सदर अस्पताल देवघर के सभागार में नियमित टीकाकरण, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) और नवजात शिशु की घर-आधारित देखभाल (एचबीएनसी एवं एचबीवाईसी) विषय पर समीक्षा और उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना एवं सहिया साथियों की क्षमता का विकास करना था।

कार्यक्रम मेें देवीपुर, सारवां और शहरी क्षेत्र की सहिया साथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन (सीएस) डॉ रमेश कुमार ने कहा कि गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण में सहिया साथियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पात्र लाभुकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कार्यशाला में नियमित टीकाकरण, सुरक्षित मातृत्व सेवाओं एवं नवजात एवं छोटे बच्चों की देखभाल से संबंधित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और सहिया साथियों को आवश्यक तकनीकी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर डीआरसीएचओ डॉ केके सिंह, डीपीएम नीरज भगत, डीपीसी प्रवीण सिंह, यूनिसेफ के अजय कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story