हटिया मजदूर यूनियन की आमसभा 12 अक्टूबर को

WhatsApp Channel Join Now
हटिया मजदूर यूनियन की आमसभा 12 अक्टूबर को


हटिया मजदूर यूनियन की आमसभा 12 अक्टूबर को


रांची, 28 सितंबर (हि.स.)। हटिया मजदूर यूनियन सीटू की ओर से 12 अक्टूबर 2026 को एफएफपी शेड में आम सभा आयोजित की जाएगी।

यह जानकारी यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह ने सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

उन्होंने जारी विज्ञप्ति में बताया कि आम सभा में मजदूरों की समस्याओं और आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा के बाद आम सहमति से घोषणा की जाएगी। उन्होंने प्रबंधन से 10 अक्टूबर 2026 से पहले चारों निदेशकों की मान्यता प्राप्त यूनियन के साथ बैठक बुलाकर स्थिति की जानकारी देने की मांग की।

साथ ही कहा कि मांगों को लेकर यूनियन संघर्ष के साथ कानूनी कार्रवाई भी करेगी। यूनियन अध्यक्ष ने सभी मजदूरों से 12 अक्टूबर की आम सभा में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

यूनियन के अनुसार स्थायी मजदूरों की पदोन्नति वर्ष 2023 से लंबित है। इसके अलावा पीएफ भुगतान पर लगी रोक हटाने, सप्लाई मजदूरों के छह परिवर्तनशील महंगाई भत्ते का भुगतान, ग्रेडेशन पर लगी रोक समाप्त करने तथा ईएल, सीएल और बोनस का भुगतान कराने की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

भवन सिंह ने कहा कि मान्यता प्राप्त यूनियन को सात महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उत्पादन समिति और ग्रीवांस कमेटी का गठन नहीं हुआ है। ए डिविजन के लिए गठित कमेटी की बैठक नहीं होने पर भी उन्होंने चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि सेंट्रल वेज और प्रमोशन के मुद्दे पर प्रबंधन के रवैये के खिलाफ यूनियन आंदोलन करेगा। यूनियन ने प्रत्येक माह वेतन भुगतान के आश्वासन का पालन नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि 10 अक्टूबर तक दो माह के बकाया वेतन के भुगतान के लिए संघर्ष का ऐलान किया जाएगा। भवन सिंह ने दशहरा से पहले दो माह का वेतन भुगतान करने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story