दुर्गा पूजा से पूर्व एचईसी प्रबंधन करे तीन माह के वेतन का भुगतान : लालदेव

WhatsApp Channel Join Now
दुर्गा पूजा से पूर्व एचईसी प्रबंधन करे तीन माह के वेतन का भुगतान : लालदेव


रांची, 01 अक्टूबर (हि.स.)। हटिया कामगार यूनियन (एटक) के कार्यालय धुर्वा में गुरुवार को एचईसी मजदूर कर्मियों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर यूनियन पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता लालदेव सिंह ने की।

इस अवसर पर उन्होंने एचईसी प्रबंधन से मजदूर कर्मचारियों को दशहरा महापर्व से पूर्व तीन माह का वेतन भुगतान करने की मांग की।

बैठक में प्रबंधन पर कर्मियों का वेतन भुगतान पर दबाव बनाने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का 32 माह का वेतन लंबित होने के बावजूद वे अपनी पूरी क्षमता के साथ कई महीनों से उत्पादन बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। अक्टूबर और नवंबर त्योहार के महीने हैं, इस दौरान कर्मचारियों पर सामान्य दिनों की तुलना में पारिवारिक खर्च का अतिरिक्त बोझ रहता है। ऐसे में प्रबंधन कम से कम तीन माह का वेतन भुगतान कर कर्मचारियों को राहत दे।

बैठक में एचईसी परिसर स्थित विद्यालयों में कर्मचारियों के बच्चों को 10 वीं से 12 वीं तक फीस में रियायत देने और पारस अस्पताल में कर्मचारियों के लिए ओपीडी की व्यवस्था से जुड़े मामलों का जल्द समाधान करने की भी मांग की गई। इसके अलावा मजदूरों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में यूनियन अध्यक्ष आरके शाही, महासचिव एमपी रामचंद्रन, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन रविदास, सचिव संत सुजित सुजान, कमलेश भारतीय, श्यामनंदन और अनिल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story