महिला मंडल ने रामनवमी जुलूस में दिखाया दमखम

WhatsApp Channel Join Now
महिला मंडल ने रामनवमी जुलूस में दिखाया दमखम


रांची, 27 मार्च (हि.स.)। रामनवमी के पावन अवसर पर श्री महावीर मंडल महिला समिति की ओर से शुक्रवार को रांची में भव्य शोभायात्रा (जुलूस) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं ने दमखम दिखाते हुए कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक बढ़चढकर भाग लिया। इस दौरान महिला मंडल का उत्साह देख पूरे मार्ग में भक्ति और उल्लास का अनोखा माहौल देखने को मिला।

शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा, जलपान और अन्य व्यवस्थाओं के माध्यम से स्वागत का दृश्य देखने को मिला, जिससे पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और भाईचारे का संदेश प्रसारित हुआ।

इस अवसर पर अध्यक्ष शोभा यादव सहित आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ एकता, सहयोग और समरसता को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महावीर मंडल महिला समिति ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

शोभायात्रा में समिति की अध्यक्ष शोभा यादव, उपाध्यक्षा सविता देवी, महासचिव गीता सिंह, सचिव संध्या देवी सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story