योग कार्यशाला में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, स्वास्थ्य और संतुलित जीवन पर दिया गया जोर

WhatsApp Channel Join Now
योग कार्यशाला में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, स्वास्थ्य और संतुलित जीवन पर दिया गया जोर


रांची (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व जनजागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को हरमू रोड स्थित डैन्सपिरेशन स्टूडियोज़ में एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला डैन्सपिरेशन स्टूडियोज़ और बंका मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बंका मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी दीपक बंका ने कहा कि आज की आधुनिक और भागदौड़ भरी जीवनशैली में बढ़ता मानसिक तनाव योग को अत्यंत आवश्यक बनाता है। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है।

कार्यशाला में प्रतिभागी महिलाओं को पर्वतासन, भुजंगासन, वीरभद्रासन, बालासन और ताड़ासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण का संचालन डैन्सपिरेशन स्टूडियोज़ के निदेशक अभिषेक कुमार, कविता कुमारी तथा मुख्य प्रशिक्षक खुशी कुमारी और अनूप कुमार की देखरेख में किया गया।

कार्यक्रम में बंका मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी दीपक बंका, दीप कूट्योर बुटीक की संचालिका दीपा बंका, डैन्सपिरेशन स्टूडियोज़ के निदेशक अभिषेक कुमार, कविता कुमारी, आशुतोष द्विवेदी, अमित कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story