भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, पांच गिरफ्तार
दुमका, 06 अक्टूबर (हि.स.)। अवैध शराब कारोबार का भंडाफ़ोड करते हुए पुलिस ने पांच कारोबारी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। गुप्त सूचना के आधार पर शिकारीपाड़ा पुलिस स्टोन लदे ट्रक से भारी मात्रा में विभिन्न साइज के विदेशी शराब की दर्जनों कार्टून जब्त करते हुए तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जब्त शराब की कीमत 13 लाख रूपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपितों में बिहार के खगड़िया जिला के ब्रह्मा गांव निवासी मनोज यादव, अजीमुद्दीन खान और समीरुल खान शामिल हैं। वहीं रानेश्वर पुलिस भी पिकअप वैन में लदी अवैध शराब जब्त करते हुए दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। गिरफ्तार वैन चालक बिहार के बांका जिला के बांका थाना क्षेत्र के गुनाकोल गांव निवासी सचिन कुमार और खलासी पांडव कुमार है।
वैन से 18 बोरा में भरे विभिन्न कंपनी के शराब जब्त्त की है। अवैध शराब पश्चिम बंगाल से खरीद बिहार खापाने की योजना थी। इस संबंध में एसडीपीओ सदर दिलीप खलको ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत जांच अभियान चला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

