पत्नी की गला दबाकर हत्या के बाद शव सड़क किनारे फेंका, पति गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पत्नी की गला दबाकर हत्या के बाद शव सड़क किनारे फेंका, पति गिरफ्तार


बोकारो, 01 नवंबर (हि.स.)। जरीडीह थाना क्षेत्र के डाकासाडम मोड़ के पास रविवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतका के पति महेंद्र कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान नीलू देवी (40) के रूप में हुई है। वह लालपनिया ओपी क्षेत्र के चौड़गांव की रहने वाली थी।

पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद गुस्से में महेंद्र ने सो रही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को लाल रंग की टाटा मैजिक (जेएच 01 सीटी-5368) में लादा और डाकासाडम मोड़ के पास फेंककर घर लौट गया।

मृतका के पिता रामेश्वर मंडल ने महेंद्र कुमार मंडल, नरेश साव और मालती देवी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया था। पुलिस ने आरोपित पति की निशानदेही पर शव ले जाने में इस्तेमाल किया गया वाहन बरामद कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770550 Articles

Share this story