झारखंड में फिलहाल जारी रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव, छह तक येलो अलर्ट
रांची, 02 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग की ओर से छह अप्रैल तक राज्य की विभिन्न जिलों में बादल के साथ हल्की बारिश और वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की गई है।
साथ ही इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार एक तरफ पूर्वी बिहार से उत्तरी मध्य प्रदेश होते हुए झारखंड चुका है। इसके प्रभाव के चलते राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
नहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य भर के एक दो स्थानों में बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश रामगढ़ में 5 मिलीमीटर और पाकुड़ जिले के पाकुड़िया में चार मिलीमीटर शामिल है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 38 पॉइंट 8 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला में 19.5 डिग्री सेल्सियस रिपोर्ट किया गया। गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा है लेकिन दोपहर बाद बादल छाए रहे। बदल छाने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली।
वहीं,गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री, डालटेनगंज में अधिकतम 36.8 और न्यूनतम 22.5 डिग्री, बोकारो में 34.5 और 21.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

