बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों में खुशी की लहर

WhatsApp Channel Join Now
बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों में खुशी की लहर


गुमला, 04 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ऐतिहासिक जीत पर गुमला जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गुमला के शहीद टावर चौक में जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने दोपहर बाद विजय जुलूस भी निकाला और जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई और झाल मुरही खिलाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, वंदे मातरम आदि नारे लगाए।

इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सागर उरांव ने कहा कि देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम की बढ़त को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। चुनावी परिणाम को लेकर सुबह से ही कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे थे। कार्यकर्ताओं में सबसे ज्यादा उत्सुकता बंगाल को लेकर दिखी।

जश्न मनाने के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष सागर उरांव, महामंत्री संदीप प्रसाद, देवेंद्र लाल उरांव, श्याम गुप्ता, शुभा एल्बम तिग्गा, पायल तिवारी मोहम्मद शमीम खान, भूपन साहू, मीरा गुप्ता, सत्य नारायण पटेल, निर्मल गोयल, कौशल किशोर साहू, संजीव कुमार, कौशलेंद्र जमुआर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story