रांची में 30 और 31 मार्च को पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित, कई इलाके होंगे प्रभावित

WhatsApp Channel Join Now
रांची में 30 और 31 मार्च को पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित, कई इलाके होंगे प्रभावित


रांची, 28 मार्च (हि.स.)। राजधानी रांची के कई क्षेत्रों में 30 और 31 मार्च को जलापूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सप्लाई वितरण प्रमंडल, बूटी द्वारा शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

विभाग के अनुसार, बहु बाजार से पटेल चौक तक बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के कारण पाइपलाइन शिफ्टिंग और कनेक्शन का काम किया जाएगा। इसी वजह से 30 मार्च से 31 मार्च तक कुल 48 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।

इस दौरान सिरमटोली–मेकॉन फ्लाईओवर और पटेल चौक क्षेत्र के साथ-साथ कोकर–योगदा सत्संग आश्रम फ्लाईओवर से जुड़े इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी।

विभाग ने बताया कि यह कार्य फ्लाईओवर परियोजना के तहत आवश्यक पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए किया जा रहा है, जिसकी लंबाई लगभग 1.25 किलोमीटर है। नए कनेक्शन और पाइपलाइन स्थानांतरण के लिए यह शटडाउन जरूरी है।

विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि में पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें और पहले से आवश्यक जल भंडारण कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story