झारखंड विस के विशेष सत्र का दूसरा दिन: सदन के बाहर विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष का हंगामा

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड विस के विशेष सत्र का दूसरा दिन: सदन के बाहर विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष का हंगामा


झारखंड विस के विशेष सत्र का दूसरा दिन: सदन के बाहर विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष का हंगामा


झारखंड विस के विशेष सत्र का दूसरा दिन: सदन के बाहर विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष का हंगामा


रांची, 26 नवंबर (हि.स.)। झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दूसरे दिन भी गुरुवार को विभिन्न मुद्दों पर सदन के बाहर भाजपा-आजसू के विधायकों ने प्रदर्शन किया। भाजपा ने कई मुद्दों पर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया, जिनमें नाबालिग के यौन शोषण के मामले में एक पत्रकार की गिरफ्तारी, विधवाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को पेंशन न मिल पाना और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं शामिल हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में चंपई सोरेन, डॉ. नीरा यादव समेत सभी विपक्षी विधायकों ने पत्रकार की गिरफ्तारी को संविधान विरोधी करार दिया। इस दौरान नेता-प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा झारखंड में लूट का एक तंत्र बनाने कि कोशिश की जा रही है। राज्य में एमएमडीआर बिल से स्थानीय लोगों को फायदा होगा लेकिन सरकार इसे अलग तरीके से पेश कर रही है और जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों के मुद्दे पर सरकार को विशेष सत्र लेकर चर्चा करने की जरुरत थी लेकिन यहां अपना माहौल बनाने के लिए स्पेशल सत्र बुला लिया गया। राज्य में अराजकता जैसी स्थिति है। एक गंभीर मामले के आरोपित को बचाने के लिए पुलिस ने पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार झारखंड में आदिवासी के हक और अधिकार को कुचलने की कोशिश कर रही है। लोगों को योजना बंद होने के नाम पर गुमराह किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story