झारखंड विधानसभा : होली मिलन में मंत्री और विधायकों ने खूब खेली फूलों की होली

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड विधानसभा : होली मिलन में मंत्री और विधायकों ने खूब खेली फूलों की होली


झारखंड विधानसभा : होली मिलन में मंत्री और विधायकों ने खूब खेली फूलों की होली


रांची, 27 फरवरी (हि.स.)। झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान शुक्रवार की शाम विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंत्रियों और विधायकों ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को रंगों के त्योहार की बधाई दी।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी की जिंदगी में खुशियों का रंग हमेशा बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि होली पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा और सौहार्द का पर्व है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story