मतदान कर्मियों को दिया गया मतगणना का प्रशिक्षण

WhatsApp Channel Join Now
मतदान कर्मियों को दिया गया मतगणना का प्रशिक्षण


खूंटी, 24 फ़रवरी (हि.स.)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आर रॉनिटा के निर्देश पर नगरपालिका (आम) निर्वाचन के अंतर्गत मतगणना कार्य की सुव्यवस्थित और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने को लेकर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्याल में मतगणना कर्मियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयाेजत किया गया।

उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी को खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में हुए मतदान के खाद 27 फरवरी को कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में मतों की गिनती होगी। इसी क्रम में प्रतिनियुक्त सभी मतगणना कर्मियों मतगणना सुपरवाइजर और मतगणना असिस्टेंट के लिए विस्तृत प्रशिक्षण आयोजित कर मास्टर ट्रेनर ने चरणबद्ध जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान मतपत्रों की गणना की विधि, टेबल प्रबंधन, अभ्यर्थियों व एजेंटों की उपस्थिति में पारदर्शिता बनाए रखने, मतगणना प्रपत्रों का सही संधारण, राउंडवार परिणाम संकलन और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन संबंधी बिंदुओं पर विशेष रूप से विस्तार से समझाया गया।

इस अवसर पर वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग-सह-परियोजना निदेशक आईटीडीए आलोक शिकारी कच्छप ने मतगणना कार्य को अत्यंत गंभीर, निष्पक्ष और विधिसम्मत ढंग से संपन्न कराने पर बल देते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने सभी कर्मियों को सजग, सतर्क और उत्तरदायी भूमिका निभाने का निर्देश दिया, ताकि मतगणना प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा

Share this story