बैलट से वोट डालने में मतदाताओं ने की गलती, 4673 वोट रद्द

WhatsApp Channel Join Now
बैलट से वोट डालने में मतदाताओं ने की गलती, 4673 वोट रद्द


रामगढ़, 28 फ़रवरी (हि.स.)। लोकसभा और विधानसभा में ईवीएम से वोट डालने की आदत अब मतदाताओं को पड़ गई है। हालांकि कई राजनीतिक दल लगातार ईवीएम के परिणाम पर प्रश्न चिन्ह लगाते रहे हैं। वे हमेशा बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी करते रहे हैं, लेकिन नगर निकाय के चुनाव में बैलट पेपर से वोट देने में मतदाताओं ने भारी गलती की।

रामगढ़ नगर निकाय चुनाव में कुल 66,810 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। लेकिन चुनाव परिणाम में यह स्पष्ट हुआ की 4673 मतों को रद्द कर दिया गया। क्योंकि मतदाताओं ने वोट डालने में गलती की थी। कहीं मुहर की जगह अंगूठे का निशान लगाया, कहीं मत पत्र को मोड़ने में गलती की, तो कहीं दो-दो सिंबल पर स्याही लगा हुआ मिला। इससे स्पष्ट है कि मतदाताओं में बैलट पेपर से मतदान करने के प्रति जागरूकता की भारी कमी थी। इस चुनाव में 62,173 मतों की ही गणना हुई। इसमें प्रत्याशियों के हार जीत का फैसला हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story