विवेक अग्रवाल रांची रेल मंडल की डीआरयूसीसी के सदस्य मनोनीत

WhatsApp Channel Join Now
विवेक अग्रवाल रांची रेल मंडल की डीआरयूसीसी के सदस्य मनोनीत


रांची, 04 सितंबर (हि.स.)। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से विवेक अग्रवाल को रांची रेल मंडल की डिविजनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमिटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक रहेगा।

उल्लेखनीय है कि डीआरयूसीसी का पूर्व कार्यकाल 31 अगस्त 2026 को समाप्त हो गया था। इसके बाद रांची रेल मंडल की ओर से नए प्रतिनिधित्व के लिए नामांकन मांगा गया था। इसी क्रम में फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से विवेक अग्रवाल को डीआरयूसीसी सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।

डीआरयूसीसी सदस्य के रूप में विवेक अग्रवाल के मनोनयन पर चेंबर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की बधाई दीं।

वहीं चेंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने शुक्रवार काे कहा कि रांची रेल मंडल की ओर से फेडरेशन चेंबर के सुझावों को गंभीरता से लिया जाता रहा है। रेल महकमा व्यापार, उद्योग और यात्रियों से जुड़े विषयों पर चेंबर के सुझावों को महत्व देता है। ऐसे में डीआरयूसीसी में चेंबर के प्रतिनिधि के रूप में विवेक अग्रवाल का मनोनयन निश्चित रूप से रांची एवं झारखंड के रेल यात्रियों, व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं एवं अपेक्षाओं को प्रभावी ढंग से रखने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story