वैश्य मोर्चा का तीसरा महाधिवेशन 30 अक्टूबर से कांके में

WhatsApp Channel Join Now
वैश्य मोर्चा का तीसरा महाधिवेशन 30 अक्टूबर से कांके में


रांची, 03 जुलाई (हि.स.)।

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का तीसरा महाधिवेशन आगामी 30 और 31 अक्टूबर 2026 को कांके में आयोजित होगा। इसकी जानकारी केंद्रीय अध्यक्ष माहेश्वर साहु ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को आयोजित खुले सत्र में राज्यभर से वैश्य मोर्चा के प्रतिनिधि, सदस्य और समर्थक शामिल होंगे। वहीं, 31 अक्टूबर को प्रतिनिधि सत्र आयोजित होगा, जिसमें संगठन के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

माहेश्वर साहु ने बताया कि खुले सत्र में झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से वैश्य समाज के नेताओं, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया जाएगा। मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु ने बताया कि एक जुलाई को रांची में आयोजित डॉ वीपी केशरी जयंती सह विचार गोष्ठी में पारित प्रस्तावों को अगले सप्ताह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपा जाएगा।

उन्होंने बताया कि विचार गोष्ठी में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर भी सहमति बनी है। इसके तहत 09 अगस्त को रामगढ़ में वैश्य क्रांति सम्मेलन, 17 अगस्त को धनबाद में शहीद मणींद्रनाथ मंडल जयंती कार्यक्रम और रांची, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, गुमला, देवघर, धनबाद और गिरिडीह सहित विभिन्न जिलों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 17 जुलाई को ओरमांझी में केंद्रीय समिति की बैठक में महाधिवेशन और अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story