विराट हिंदू सम्मेलन 15 को कांके में, तैयारियां शुरू

WhatsApp Channel Join Now
विराट हिंदू सम्मेलन 15 को कांके में, तैयारियां शुरू


विराट हिंदू सम्मेलन 15 को कांके में, तैयारियां शुरू


रांची 05 अप्रैल (हि.स.) । कांके में 15 अप्रैल को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता विवेक प्रताप सिंह ने रविवार को बताया कि यह कार्यक्रम हिंदू समाज में जनजागरण और एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन के माध्यम से लोगों को पंच परिवर्तन के संकल्प से जोड़ा जाएगा। इसमें स्वदेशी अपनाना, नागरिक कर्तव्यों का पालन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और परिवार सशक्तीकरण जैसे मुद्दों पर विशेष बल दिया जाएगा। सम्मेलन में संत-महात्माओं की ओर से धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को लेकर मार्गदर्शन किया जाएगा।

साथ ही नशा मुक्ति, गो संरक्षण, मतांतरण, पारंपरिक हिंदू व्यवसायों पर बढ़ते कब्जे से सचेत करना और सामाजिक कुरीतियों पर भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांके, बुढ़मू और ओरमांझी प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। राम भक्तों की टोली गांव-गांव जाकर लोगों को सम्मेलन से जोड़ेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story