बहन और बेटियों को लव जिहाद से बचाना बेहद जरूरी : कृति गौरव

WhatsApp Channel Join Now
बहन और बेटियों को लव जिहाद से बचाना बेहद जरूरी : कृति गौरव


-विराट हिंदू सम्मेलन में सनातन हिंदुओं का जनसैलाब

हजारीबाग, 21 फरवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हजारीबाग जिले के पदमा प्रखंड के रोमी मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सनातनी हिंदुओं की भारी उपस्थिति रही, जिसमें महिलाओं और युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखी गई।

सम्मेलन की शुरुआत शिव परिवार के माध्यम से शिव चर्चा से की गई। इसके बाद दीपक प्रज्वलित कर औपचारिक उद्घाटन किया गया।

दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका कृति गौरव ने कहा कि सनातन की रक्षा में महिलाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने बहनों और बेटियों को लव जिहाद से सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया और महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया।

विभाग मिलन प्रमुख प्रशांत सिंह ने कहा कि समाज में बढ़ते नशे को रोकने के लिए लोगों को सक्रिय सहयोग देना चाहिए ताकि धर्म की स्थापना में नशा बाधा न बने। उन्होंने सभी हिंदुओं से जात-पात को छोड़कर एकजुट होने की अपील की।

जेएमएम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने हनुमान चालीसा झांकी के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू ने कहा कि जन्म से हम हिंदू हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में सतर्क, सशक्त और जागरूक हिंदू बनना आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हिंदू अपने प्रांत, भाषा, जाति और गोत्र के आधार पर बटेंगे तो देश भी बंट जाएगा।

कार्यक्रम में विभाग प्रचारक संघ प्रमुख आशुतोष, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता, खंड कार्यवाह सुधीर मेहता, धीरज कुमार, मंत्री ऋषिकेश मेहता, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सिंह, विधायक प्रतिनिधि नारायण यादव, जिप सदस्य बसंत नारायण मेहता, सुबोध यादव, राजन मेहता, रोमी पंचायत मुखिया गुड़िया देवी, सूरजपुर पंचायत मुखिया सीताराम मेहता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान सनातन हिंदू समुदाय के लोगों को सशक्त, जागरूक और एकजुट होने का संदेश दिया।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story