विमला प्रधान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जाना हाल
रांची, 18 सितंबर (हि.स.)। पूर्व मंत्री विमला प्रधान की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के बाद शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में विमला प्रधान के परिजनों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।
आदित्य साहू ने विमला प्रधान के बेटे से बातचीत कर इलाज और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने पूर्व मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए चिकित्सकों से भी उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि विमला प्रधान को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले और वह पूरी तरह स्वस्थ होकर जल्द अपने घर लौटें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

