कोल ब्लॉक के विरोध में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
कोल ब्लॉक के विरोध में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन


दुमका, 28 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड में प्रस्तावित कोल ब्लॉक के विरोध में शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों ने परंपरागत हथियार के साथ प्रदर्शन किया।

बादलपाड़ा और आसपास के कोल ब्लॉक क्षेत्र के लगभग 11 गांव के ग्रामीण एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किये। उन्होंने इस पूरे क्षेत्र में बिना ग्राम सभा के अनुमति के किसी भी सरकारी या गैर सरकारी संस्थाओं के प्रवेश पर रोक लगा दिया। उन्होंने बाकायदा सभी गांव के प्रवेश द्वार पर एक-एक बोर्ड लगा दिया और साफ तौर पर यह लिख दिया कि कोई भी गांव में प्रवेश नहीं करें।

प्रदर्शन के दौरान उन्होंने नारेबाजी किया कि नहीं विधानसभा, नहीं लोकसभा सबसे ऊपर ग्राम सभा। कुल मिलाकर ग्रामीण कोल ब्लॉक खुलने का जमकर विरोध कर रहे है। ग्रामीण मायनो मुर्मू बार-बार यह कहती नजर आई कि किसी भी स्थिति में कोयला कंपनी के लोगों को किसी तरह का सर्वे या कोई अन्य कार्य करने के लिए गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बिना ग्राम सभा के कोई भी गांव में नहीं कर सकता।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story