नेताओं ने मुंह मोडा तो ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाई सड़क

WhatsApp Channel Join Now
नेताओं ने मुंह मोडा तो ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाई सड़क


रांची, 23 जून (हि.स.)।

जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और सिस्टम की लाचारी से नाराज केदल पंचायत के ग्रामवासियों ने खुद ही सडक निर्माण कार्य में जुट गए। मंगलवार को बडी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने बीआईटी मोड़ स्थित निर्मल महतो चौक के पास पिछले दो वर्षों से गड्ढों में तब्दील मुख्य सड़क को स्थानीय लोगों ने निजी कोष से पीसीसी ढलाई कराकर दुरुस्त कर दिया।

इस दौरान जुटे लोगों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश देखा गया। बड़े-बड़े दावे करने वाले स्थानीय विधायक और सांसद के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर नारे लगाए। समाजसेवी मनरखन महतो सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सिस्टम से मदद नहीं मिलने पर थक-हारकर लोगों ने आपस में फंड जुटाया और खुद खड़े होकर सड़क निर्माण पूरा कराया।

संजय कुमार महतो ने बताया कि इस व्यस्त मार्ग से रोजाना स्कूल-कॉलेज के बच्चे, व्यावसायिक वाहन और कई कॉलोनियों के लोग गुजरते हैं। आए दिन हादसे होते रहते हैं। जिसपर कई बार उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को लिखित आवेदन दिया गया। बावजूद इसके ग्रामीणों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। नेताओं की बेरुखी से तंग आकर ग्रामीणों ने कहा कि वे कब तक नेताओं के झूठे आश्वासनों और हादसों के भरोसे बैठे थेे।

सडक निर्माण कार्य करनेवालों में वरिष्ठ समाजसेवी मनरखन महतो, जिप सदस्य संजय कुमार महतो, मुखिया आर मुंडा, जेएलकेएम प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र महतो, मुकेश कुमार, महमूद अंसारी, चुन्नीलाल महतो, विनोद महतो, अताउल्लाह अंसारी सहित क्षेत्र के कई अन्य लोगों बढ़-चढ़कर आर्थिक और शारीरिक सहयोग दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story