खस्सी चोरी कर भाग रहे एक आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now
खस्सी चोरी कर भाग रहे एक आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़ा


खस्सी चोरी कर भाग रहे एक आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़ा


दुमका , 19 अक्टूबर (हि.स.)। जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में खस्सी चोरी कर भाग रहे चार लोगों में से एक को सोमवार ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार हो गए। लोगों ने आरोपित की जमकर पिटाई करते हुए पेड़ में बांध दिया।

पकड़े गए आरोपित की पहचान दिग्गी पंचायत निवासी पंकज पासवान के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने आरोपित को सरैयाहाट पुलिस के हवाले कर दिया। चोरी की गई खस्सी भी बरामद कर ली गई।जानकारी के अनुसार, माता केसों पंचायत के तेतरिया गांव निवासी शंकर सिंह की खस्सी को चार चोर चोरी कर भाग रहे थे।

इसी दौरान खस्सी की आवाज सुनकर उसके मालिक की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों को आते देख तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपित को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

घटना के बाद गांव में खस्सी चोरी को लेकर चर्चा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि एक आरोपित को ग्रामीणों के चुंगल से छुड़ा पुलिस हिरासत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763588 Articles

Share this story