बंगाल और असम में भाजपा की जीत पर देवघर में जश्न का माहौल

WhatsApp Channel Join Now
बंगाल और असम में भाजपा की जीत पर देवघर में जश्न का माहौल


देवघर, 04 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल, पुडडुचेरी और असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद देवघर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। जिला भाजपा के नेता और कार्यकर्ता स्थानीय टॉवर चौक पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

इस मौके पर पूर्व विधायक नारायण दास, भाजपा जिला महामंत्री अभयानंद झा और नगर अध्यक्ष सोनधारी झा सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थेे। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि यह जीत पश्चिम बंगाल और असम की जनता की जीत है और इसे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को समर्पित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता का विश्वास नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हुआ है। साथ ही अमित शाह की ओर से किए गए व्यापक जनसंपर्क और सभाओं का भी इस जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि जनता ने विकास के मुद्दे पर भरोसा जताते हुए भाजपा को समर्थन दिया है, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

इस अवसर पर विजया सिंह, दिवाकर गुप्ता, अशोक मोहिल, डॉ. राजीव कुमार, सचिन सुल्तानिया सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story