(अपडेट )रामगढ़ भीषण सड़क हादसे में खत्म हो गया भाई- बहन का परिवार, सभी की हुई पहचान

WhatsApp Channel Join Now
(अपडेट )रामगढ़ भीषण सड़क हादसे में खत्म हो गया भाई- बहन का परिवार, सभी की हुई पहचान


(अपडेट )रामगढ़ भीषण सड़क हादसे में खत्म हो गया भाई- बहन का परिवार, सभी की हुई पहचान


-नवादा से निकाला भाई और नालंदा से निकाला था बहन का पूरा परिवार

रामगढ़, 29 नवंबर (हि.स.)। रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत पैंकी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर हुए सड़क हादसे में मृत सभी 13 लोगों की पहचान हो गई है।

मृतकों में बिहार राज्य के नवादा जिले के बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत जंघारों गांव निवासी विवेकानंद कुमार (38), उनकी पत्नी अमृता कुमारी (31) , पुत्री सोनाली कुमारी (16 ), पुत्र शुभम कुमार (14 ), पुत्र अमन कुमार( 12), मां प्रमिला देवी (62 ) शामिल हैं। इसके अलावा उस गाड़ी पर विवेकानंद कुमार की मौसेरी बहन का भी पूरा परिवार था। उसमें नालंदा जिले के कराडीह निवासी उनके बहनोई मुकेश कुमार मेहता (36 ), बहन किरण कुमारी (29), मुकेश कुमार मेहता का 10 वर्षीय पुत्र, साहिल कुमार और 6 वर्षीय पुत्री वैष्णवी कुमारी शामिल थे। स्कॉर्पियो गाड़ी अमौना गांव निवासी नंदन कुमार, पिता विजेंद्र प्रसाद चला रहा था। उस गाड़ी पर पीछे राजू कुमार भी बैठा था। उन दोनों का निधन भी हादसे में हो गया।

विद्यालय चलाते थे विवेकानंद, पत्नी की नौकरी की थी खुशी

पुलिस ने जो जानकारी जुटा उसके अनुसार विवेकानंद कुमार नवादा में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल चलाते थे उनकी पत्नी अमृता कुमारी भी उनका सहयोग करती थी। बिहार सरकार में जब शिक्षक के पद पर अमृता कुमारी का चयन हुआ तो विवेकानंद कुमार काफी खुश थे सरकारी नौकरी की खुशी बांटने के लिए उन्होंने अपनी बहन किरण को भी रजरप्पा दर्शन की यात्रा में शामिल किया उन्हें क्या पता था कि यह तीर्थ यात्रा उनकी अंतिम यात्रा में बदल जाएगी।

13 लाशों को देख दहल गया बड़ा भाई पंकज

विवेकानंद कुमार के बड़े भाई पंकज कुमार जब रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचे तो उनके मुंह से आवाज भी नहीं निकल रही थी। 13 लाशों को एक साथ देखकर उनका दिल दहल उठा। वह कभी अपने भाई के चेहरे को देखने के लिए बिलख रहे थे, तो कभी बच्चों को अपने गले लगाने पर उतारू थे। बड़ी मुश्किल से परिजनों और पुलिस ने उन्हें संभाला।

अस्पताल में बनी 3 सदस्य टीम, प्रशासन ने उपलब्ध कराए 14 एम्बुलेंस

सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह ने 13 लाशों का पोस्टमार्टम करने के लिए मेडिकल टीम गठित की। मेडिकल टीम में डॉक्टर उदय श्रीवास्तव, डॉक्टर राहुल बरेलिया और डॉक्टर आलोक कुमार को शामिल किया गया था। उन तीनों चिकित्सकों ने मिलकर पोस्टमार्टम किया।

साथ ही जिला प्रशासन की ओर से सात एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई गई। ताकि सभी शवों को लेकर उनके परिजन अपने घर जा सकें। एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने भी सात बड़े एंबुलेंस की व्यवस्था कराई है। जरूरत पड़ने पर उनका भी इस्तेमाल किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785172 Articles

Share this story