बीबीएमकेयू के कुलपति को मिला एसकेएमयू का भी प्रभार

WhatsApp Channel Join Now
बीबीएमकेयू के कुलपति को मिला एसकेएमयू का भी प्रभार


दुमका, 19 मार्च (हि.स.)। सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के कुलपति का प्रभार बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के कुलपति प्रो राम कुमार सिंह को सौंपा गया है।

उल्लेखनीय है कि एसकेएमयू के कुलपति प्रो कुनुल कंदीर पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही हैं। वर्तमान में वे अपना इलाज करा रही हैं। उनके अस्वस्थ रहने के कारण विवि के प्रशासनिक कार्यों के संचालन में कठिनाइयां पैदा हो रही थी। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लोकभवन से आवश्यक दिशा-निर्देश का अनुरोध किया गया था। प्राप्त निर्देशों पर लोकभवन सचिवालय, रांची ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के कुलपति प्रो राम कुमार सिंह को एसकेएमयू के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार दिया है। यह व्यवस्था कुलपति प्रो कुनुल कंदीर के स्वस्थ होकर पुनः कार्यभार ग्रहण करने तक प्रभावी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story