शमशेर ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
शमशेर ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात


रांची, 09 मई (हि.स.)। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने बीते दिनों हिंदपीढ़ी के नेजाम नगर छोटा तालाब के पास 11 हजार वोल्ट बिजली के करंट की चपेट में आने से मृत युवक समीर के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

मौके पर आलम ने बिजली विभाग के महाप्रबंधक और कार्यपालक अभियंता से भी दूरभाष पर बातचीत कर जरूरी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी की।

आलम ने तत्काल स्थानीय बिजली विभाग की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि खुले और जर्जर बिजली तार आम लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिया कि शहर में खुले बिजली तारों को अविलंब कवर किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story