भुरकुंडा में पाइप चोरी करते हुए वाहन मालिक गिरफ्तार, ट्रक जब्त

WhatsApp Channel Join Now
भुरकुंडा में पाइप चोरी करते हुए वाहन मालिक गिरफ्तार, ट्रक जब्त


रामगढ़, 07 मई (हि.स.)। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी अंतर्गत पोड़ा गेट पंचायत भवन के पास बुधवार रात पानी का पाइप चोरी कर ट्रक में लोड करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पंचायत भवन के पास संदिग्ध गतिविधि हो रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ओपी प्रभारी ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे, तो वहां पानी के पाइप को यूपी 85 डीटी 0614 आयशर वाहन में लोड किया जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से वाहन मालिक सह चालक कप्तान सिंह को पकड़ लिया। आरोपित मुख्य रूप से राजस्थान के भरतपुर जिला का नदवई गांव का रहने वाला है। पुलिस ने वाहन और चोरी के माल को विधिवत जब्त कर लिया है। गुरुवार को इस सम्बंध में मामला दर्ज कर आराेपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story