श्रद्धालुओं से भरी वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, तीन घायल

WhatsApp Channel Join Now
श्रद्धालुओं से भरी वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, तीन घायल


देवघर, 18 अगस्त (हि.स.)। मोहनपुर थाना क्षेत्र के शुक्रा हटिया के समीप बुधवार को श्रद्धालुओं से भरी एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में वाहन सवार तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी वाहन देवघर से बासुकीनाथ की ओर जा रही थी। शुक्रा हटिया के समीप पेट्रोल पंप के पीछे अचानक वाहन अनियंत्रित हो गई और तेज गति से पेड़ में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का एयरबैग भी खुल गया।

घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान झामुमो के स्थानीय युवा नेता रोहित तुरी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा।

घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना की जानकारी रिखिया थाना को भी दी गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण के बाद इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार काफी बढ़ गई है। वर्तमान में देवघर और बासुकीनाथ दोनों जगह श्रावणी मेला चल रहा है, जिसके कारण मार्ग पर वाहनों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मेला अवधि में इस मार्ग पर वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story