टांगीनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 से अधिक घायल

WhatsApp Channel Join Now
टांगीनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 से अधिक घायल


टांगीनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 से अधिक घायल


लातेहार, 21 जून (हि.स.)।जिले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटाम मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।

इस घटना में लगभग 10 लोगों को गंभीर चोट आई । जिनमें 5 लोगों को लातेहार सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार की देर रात 11:00 बजे की है। सभी घायल लातेहार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार लातेहार से श्रद्धालु एक सवारी गाड़ी रिज़र्व कर गुमला जिले के प्रसिद्ध टांगीनाथ धाम से पूजा-अर्चना करने गए थे। शनिवार की देर रात सभी लोग पूजा कर लौट रहे थे।

इसी दौरान गारू थाना क्षेत्र के कोटाम मोड़ के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन पर सवार लगभग सभी लोगों को चोटें आईं, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बजरंग प्रसाद, रोहित कुमार, रंभा देवी, अनीता देवी, सोनी देवी सहित कुछ बच्चे शामिल है।

सूचना मिलते ही गारू पुलिस सक्रिय हुई और थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव कुमार

Share this story