वैश्य मोर्चा महाधिवेशन को लेकर झंडा अभियान शुरू

WhatsApp Channel Join Now
वैश्य मोर्चा महाधिवेशन को लेकर झंडा अभियान शुरू


रांची, 04 सितंबर (हि.स.)। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के 30 और 31 अक्टूबर 2026 को कांके में प्रस्तावित तृतीय महाधिवेशन की तैयारियां तेज हो गई हैं।

महाधिवेशन की सफलता को लेकर शुक्रवार से केंद्रीय पदाधिकारियों और तैयारी समिति के सदस्यों ने अपने-अपने घरों पर मोर्चा का पीला झंडा लगाया और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने भुरकुंडा स्थित अपने आवास पर झंडा लगाया। कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु ने सुकुरहुट्टू, केंद्रीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता परशुराम प्रसाद ने मोरहाबादी, उप प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता ने ओरमांझी, संगठन महासचिव जगदीश साहु ने लोहरदगा और अनिल वैश्य ने पंडरा स्थित आवास पर झंडा लगाया।

हजारीबाग जिलाध्यक्ष महेंद्र साहु ने हेसालौंग और रामगढ़ जिलाध्यक्ष राजकुमार केशरी ने कुजू स्थित आवास पर झंडा लगाया।

महेश्वर साहु ने कहा कि वैश्य मोर्चा का पीला झंडा समाज की शान और सुरक्षा का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में वैश्य समाज की आबादी करीब 40 प्रतिशत है और यह महत्वपूर्ण राजनीतिक शक्ति भी है। अलग राज्य के आंदोलन में समाज के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद वैश्य समाज के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि मोर्चा अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। महाधिवेशन में देश के कई राज्यों से वैश्य नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है और इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story