क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान

WhatsApp Channel Join Now
क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान


क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान


रांची, 30 मई (हि.स.)। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करने और झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है।

अंसारी की ओर से शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि डॉ. अंसारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर युवाओं के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वैभव भविष्य में भारतीय क्रिकेट के साथ स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और देश को उन पर लंबे समय तक गर्व रहेगा।

मंत्री ने कहा कि कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और असाधारण प्रतिभा से वैभव ने पूरे देश को प्रभावित किया है। अब स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड अंबेसडर बनना राज्यवासियों के लिए अति गर्व कि बात होगी।

डॉ. अंसारी ने कहा कि भले ही उनकी टीम मैच नहीं जीत सकी, लेकिन वैभव ने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story