एसआईआर को लेकर 23 को सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी अनमैप्ड एलेक्टोलर लिस्ट

WhatsApp Channel Join Now
एसआईआर को लेकर 23 को सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी अनमैप्ड एलेक्टोलर लिस्ट


रांची, 20 मई (हि.स.)। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड के निर्देश पर रांची जिला अंतर्गत सभी 07 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर शनिवार को अनमैप्डल एलेक्टोेर लिस्टन प्रकाशित की जाएगी।

यह प्रक्रिया मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत की जा रही है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर रांची जिला अंतर्गत आने वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों तमाड, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके और मांडर के सभी मतदान केंद्रों पर यह सूची उपलब्ध रहेगी।

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जिन मतदाताओं का नाम पिछले एसआईआर (2003) की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया है, वे संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अनमैप्डस एलेक्टो र लिस्टब में अपना नाम जांच सकते हैं।

यह व्यवस्था शनिवार की सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सूची का प्रकाशन सुनिश्चित करें।

साथ ही उन्होंंने संबंधित बीएलओ की उपस्थिति भी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

वहीं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची को भी निर्देशित किया गया है कि उनके विभाग अंतर्गत कार्यरत बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों की उपस्थिति संबंधित मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय तक सुनिश्चित की जाए।

जिला प्रशासन, रांची ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि यदि उनका नाम पूर्व की मतदाता सूची से मैप नहीं हुआ है, तो वे 23 मई को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सूची में जांच करें और बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक मैपिंग प्रक्रिया पूरा कराएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story