अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत


अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत


रामगढ़, 27 मार्च (हि.स.)।

रांची-पटना मुख्यमार्ग अंतर्गत फोरलेन के चुटूपालू घाटी में शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में स्कूटी सवार एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रांची की ओर से आ रही स्कूटी संख्या जेएच 01एफबी 9613 में सवार दो युवकों को पीछे से आ रही एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया।

इस घटना में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक काफी देर तक तड़पता रहा। इसके बाद एनएचएआई की एम्बुलेंस पहुंची और गंभीर रूप से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाया।

वहीं रामगढ़-बोकारो मुखमार्ग अंतर्गत कोठार चौक के पास एक कंटेनर पोल में जोरदार टक्कर मारकर रुक गया। हालांकि, इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक मौके के फरार हो गया। जानकारी के अनुसार रांची की ओर से आ रही कंटेनर संख्या (एनएल 01एबी 7050) का अचानक ब्रेक फेल हो गया और बचते बचाते चालक ने हाईवे को छोड़कर कोठार चौक की और कंटेनर मोड़ दिया। इसके बाद चालक ने सूझबूझ से एक पेड़ को टक्कर मारते हुए पोल से जा टकराई, इसके बाद कंटेनर रुकी।

इधर, घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में कर थाना ले आई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story