कंप्यूटर ऑपरेटरों को हाईली स्किल्ड श्रेणी में रखे जेबीवीएनएल प्रबंधन : संघ

WhatsApp Channel Join Now
कंप्यूटर ऑपरेटरों को हाईली स्किल्ड श्रेणी में रखे जेबीवीएनएल प्रबंधन : संघ


रांची, 23 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों के वेतन में कथित असमानता की मांगों पर निगम प्रबंधन सीएमडी को ज्ञापन भेजा है।

यह जानकारी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।

उन्होंने बताया कि उन्होंने निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) को ईमेल के माध्यम से विस्तृत ज्ञापन भेजकर कंप्यूटर ऑपरेटरों को स्किल्ड के बजाय हाईली स्किल्ड श्रेणी में शामिल करने और निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।

उन्होंने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर टेक्निकल विंग, फाइनेंस एंड अकाउंट्स, कमर्शियल, रेवेन्यू, प्रोजेक्ट, मानव संसाधन सहित विभिन्न विभागों में तकनीकी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं। उनके कार्यों में एसएपी, ईआरपी, एडवांस्ड एक्सेल, एमआईएस रिपोर्ट, डाटा सत्यापन, बिलिंग, राजस्व रिकॉर्ड, टेंडर दस्तावेज और आधिकारिक पत्राचार शामिल हैं।

अजय राय ने कहा कि समान प्रकृति का काम, योग्यता और जिम्मेदारी होने के बावजूद सिर्फ नियोजन की व्यवस्था के आधार पर वेतन में अंतर की निष्पक्ष समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने लागू श्रम नियमों और न्यायिक निर्णयों के आलोक में कर्मचारियों की वास्तविक कार्य-प्रकृति एवं कौशल का आकलन करने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765703 Articles

Share this story