मुख्यमंत्री की दिवंगत मां को केंद्रीय मंत्री, विधायक और मेयर ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री की दिवंगत मां को केंद्रीय मंत्री, विधायक और मेयर ने दी श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री की दिवंगत मां को केंद्रीय मंत्री, विधायक और मेयर ने दी श्रद्धांजलि


रांची, 15 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री, मंत्री, विधायक, मेयर, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता, अधिकारी सहित बड़ी संख्या में आमलोग पहुंचे।

सभी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री से मिलकर गहरी संवेदनाएं प्रकट की। इस दौरान नेमरा गांव में शोक और संवेदनाओं का माहौल रहा।

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के मंत्री दीपक विरुवा, विधायक संजय सिंह यादव, विधायक आलोक सोरेन, विधायक अमित कुमार यादव, रांची की मेयर रोशनी खलखो, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, पूर्व विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मी टुडू, पूर्व विधायक अकील अख्तर, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक नारायण दास, पूर्व विधायक ताला मरांडी, बिहार के पूर्व विधायक ललन कुमार, सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, झारखंड लोक सेवा के अधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी टाटा ग्रुप के अधिकारी, खिलाड़ी, रांची नगर निगम क्षेत्र के पार्षद सहित आमजनों ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

साथ ही श्री गुरू सिंह सभा एवं झारखंड बुद्ध सोसाइटी के सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761659 Articles

Share this story