धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और पद्म भूषण डॉ. एस.के. सरीन ने अर्पित की श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और पद्म भूषण डॉ. एस.के. सरीन ने अर्पित की श्रद्धांजलि


धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और पद्म भूषण डॉ. एस.के. सरीन ने अर्पित की श्रद्धांजलि


रांची, 23 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया तथा विश्वविख्यात लिवर रोग विशेषज्ञ एवं पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. एस.के. सरीन व रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची स्थित जनजातीय संग्रहालय (पुराना जेल परिसर) में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को अपनी कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित की।

तीनों गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय संघर्ष तथा जनजातीय समाज के अधिकारों और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर संजय सेठ ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन त्याग, साहस, स्वाभिमान और संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जनजातीय समाज में स्वाधीनता और अधिकारों की चेतना जगाई। उनका जीवन और विचार आज भी हमें अपनी संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान की रक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782174 Articles

Share this story