युनियन बैंक ने नगर निगम को दिया ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए फंड

WhatsApp Channel Join Now
युनियन बैंक ने नगर निगम को दिया ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए फंड


रांची, 26 सितंबर (हि.स.)। नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की बात पर यूनियन बैंक ने शनिवार को कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसिेब्लिटी (सीएसआर) के तहत 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली की खरीद के लिए शनिवार को रांची नगर निगम को फंड उपलब्ध कराया।

इस सहयोग से निगम क्षेत्र में कचरा उठाव और परिवहन व्यवस्था को और गति मिलने की उम्मीद है।

रांची नगर निगम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि यूनियन बैंक की यह पहल स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति उसकी सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है।

निगम ने सहयोग के लिए यूनियन बैंक के प्रति आभार जताते हुए स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर रांची के निर्माण में इसी तरह निरंतर सहभागिता की अपील की। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि नए ट्रैक्टर-ट्रॉली उपलब्ध होने से स्वच्छता कार्यों में उपयोग होने वाले संसाधनों में वृद्धि होगी और विभिन्न क्षेत्रों से कचरा उठाने और उसके परिवहन की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त दिलीप कुमार, रांची नगर निगम के नगर प्रबंधक, यूनियन बैंक के डिप्टी जनरल मैनेजर कुंदन कुमार सिन्हा, असिस्टेंट जनरल मैनेजर संदीप रंजन और रांची मेन ब्रांच के चीफ मैनेजर दिनेश कुमार प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story