अनियंत्रित ट्रेलर चुटूपालू घाटी में दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

WhatsApp Channel Join Now
अनियंत्रित ट्रेलर चुटूपालू घाटी में दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग


अनियंत्रित ट्रेलर चुटूपालू घाटी में दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग


रामगढ़, 25 मार्च (हि.स.)। रांची-पटना मुखमार्ग अंतर्गत फोरलेन पर रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में एक अनियंत्रित ट्रेलर ने तीन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कई लोग बाल-बाल बच गए। वहीं, ट्रेलर एक अन्य वाहन को पीछे जोरदार टक्कर मारते हुए रुका।

इससे ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक फंस गया।

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की रेस्क्यू टीम ने केबिन में फंसे चालक को घंटों मशक्कत के बाद निकलवा कर सदर अस्पताल भेजा। घटना के बाद रांची पटना मुख्य मार्ग पर वागमन घंटों बाधित रहा। जानकारी के अनुसार रांची की ओर से आ रहे ट्रेलर संख्या जेएच 10 जेक्यू 3091 का अचानक घाटी में ब्रेकफेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर ने कार संख्या जेएच 10सीएक्स 3406, टाटा 709 मिनी ट्रक संख्या बीआर 06जीई 1078 सहित अन्य वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कार सवार, मिनी ट्रक चालक सहित एक अन्य वाहन पर सवार लोग बाल-बाल बच गए।

चुटूपालू घाटी में बुधवार को कोलकाता से रामगढ़ की ओर आ रहे केमिकल लदा ट्रक संख्या डब्लूबी 25एल 2559 पलट गया। इस घटना में चालक और खलासी घायल हो गए।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की रेस्क्यू टीम पहुंची। दोनों घायलों को एनएचएआई एंबुलेंस में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story