यूको बैंक के स्वास्थ्य शिविर में ग्राहकों की हुई जांच
रांची, 09 अक्टूबर (हि.स.)।
यूको बैंक की बरियातू शाखा में शुक्रवार को यूको बैंक और स्टार हेल्थ के संयुक्त सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन करते हुए आलम हॉस्पिटल के निदेशक डॉ तनवीर आलम ने किया। उन्होंने कहा कि शिविर में आलम हॉस्पिटल की ओर से बैंक के ग्राहकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
शिविर के माध्यम से बैंक के सम्मानित ग्राहकों को स्वास्थ्य संबंधी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस पहल के जरिए लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
यूको बैंक और स्टार हेल्थ की इस संयुक्त पहल में आलम हॉस्पिटल ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। आयोजन को ग्राहकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण की दिशा में एक सार्थक प्रयास के रूप में देखा गया। इस तरह की पहल बैंकिंग सेवाओं के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और ग्राहकों के प्रति संस्थानों की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
इस अवसर पर यूको बैंक, रांची अंचल कार्यालय के अंचल अधिकारी सौरव श्रीवास्तव, बरियातू शाखा के शाखा प्रबंधक अमन कुमार अमन सहित आलम हॉस्पिटल और यूको बैंक के कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

