डाटम-पाटम फॉल में नहाने गए दो युवक गहरे पानी में डूबे, तलाश जारी

WhatsApp Channel Join Now
डाटम-पाटम फॉल में नहाने गए दो युवक गहरे पानी में डूबे, तलाश जारी


लातेहार, 25 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध डाटम-पाटम फॉल में रविवार को नहाने गए चार युवकों में से दो युवक गहरे पानी में डूब गए। लापता युवकों की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र निवासी आकिब कुरैशी और पलामू जिले के पांकी निवासी आसिफ अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की गई। देर शाम अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान में परेशानी हो रही थी।

जानकारी के अनुसार, चारों युवक रविवार को घूमने के लिए डाटम-पाटम फॉल पहुंचे थे। इसी दौरान वे नहाने के लिए पानी में उतर गए। नहाते समय आकिब कुरैशी और आसिफ अंसारी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देख लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों युवक लापता हो गए।

इधर घटना की सूचना मिलने पर हेरहंज थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की सहायता से दोनों युवकों की तलाश शुरू कराई जा रही है। हालांकि, देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल पाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि लापता युवकों की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766782 Articles

Share this story