अवैध बाबू लदा दो ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग ने दर्ज कराई प्राथमिकी

WhatsApp Channel Join Now
अवैध बाबू लदा दो ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग ने दर्ज कराई प्राथमिकी


रामगढ़, 03 जून (हि.स.)। जिले में बालू के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। डीसी ऋतुराज के निर्देश पर खनन विभाग ने बुधवार को एक बार फिर कार्रवाई की। इस दौरान बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया है।

बुधवार को जब टीम छापेमारी के लिए निकली तो शहर के नई सराय की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर को दामोदर पुल के पास पकड़ा। माइनिंग इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने बताया कि लाल रंग के ट्रैक्टर पर 100 सीएफटी बालू लदा हुआ था। जांच के दौरान बालू से संबंधित कोई परिवहन चालान नहीं पाया गया। इससे स्पष्ट हुआ कि ट्रैक्टर के मालिक और अज्ञात चालक ने आपसी मिली भगत कर अवैध रूप से बिना परिवहन चालान के बालू खनिज का परिवहन किया जा रहा है। जब्त ट्रैक्टर को रामगढ़ थाने को सुपूर्द किया गया है।

इसके बाद जब टीम आगे बढ़ी तो नईसराय-अरगड्डा मुख्य मार्ग पर बिहार बाउंड्री के मोड़ के सामने सिरका से आते हुए भी एक बालू लदे ट्रैक्टर को रुकवाया गया। इस दौरान चालक ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर भाग गया। इस पीले रंग के ट्रैक्टर पर भी 100 सीएफटी बालू लदा हुआ था। उस ट्रैक्टर से भी बालू से संबंधित कोई परिवहन चालान नहीं मिला। इन दोनों मामलों में ट्रैक्टर के मालिक एवं अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story