टीपीसी के दो उग्रवादी रांची से गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
टीपीसी के दो उग्रवादी रांची से गिरफ्तार


रांची, 01 मई (हि.स.)। रांची के ओरमांझी थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीया प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र निवासी समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरूण और रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के सोनू उरांव उर्फ सन्नी शामिल है। दोनों पर ओरमांझी के एक व्यवसायी से 10 लाख रुपये मांगने का आरोप है। इनके पास से एक देसी कट्टा, एक मैगजीन,दो मोबाईल, एक राउटर, दो सीम कार्ड (धमकी देने में प्रयुक्त), एक पावर बैंक, चार डाटा केवल, एक काला बैग बरामद किया गया है।

रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने शुक्रवार प्रेस वार्ता में बताया कि व्यवसायी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद टीपीसी उग्रवादियों की पहचान करने व धड़-पकड़ के लिए सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम को जानकारी मिली थी कि उग्रवादी इरबा में हैं। टीम ने उग्रवादियों का पीछा किया और गोलचक्कर के पास उन्हें रोक करके तलाशी ली। तलाशी में हथियार मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार उग्रवादियों ने स्वीकार किया है कि वह संगठन के लिए लेवी (रंगदारी) वसूलने का काम करते हैं। रांची के अलग-अलग इलाकों के अलावा हजारीबाग व रामगढ़ में भी कई व्यवसायियों को धमकी देकर रंगदारी मांगते हैं। एसपी ने बताया कि समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरूण के खिलाफ पूर्व से मांडू थाना, पिपरवार थाना, पतरातु (भुरकुंडा) थाना पतरातु (भुरकुंडा) थाने में मामला दर्ज है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story