जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग हुए घायल

WhatsApp Channel Join Now
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग हुए घायल


रामगढ़, 18 मार्च (हि.स.)। रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत लादी गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के मारपीट हुई। इसमें लादी निवासी गोपाल गोप और बेटा जयराम गोप गंभीर रूप से घायल हो गया।

मामले को लेकर जयराम गोप ने बुधवार को भदानीनगर ओपी में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा कि वह अपने पिता के साथ गाय को चारा देने के बाद अपने घर में आराम कर रहा था।

अचानक बंशी गोप, मोहन यादव, मिथुन यादव , उमेश यादव , विसेस यादव , अभय यादव , अमन गोप, शिवकुमार, राजकुमार गोप , सुनील गोप, अनीश गोप , मो सरफराज सहित आठ-दस अन्य के साथ हथियार से लैस होकर जान से मारने की नीयत से हमला किए। हमले में जयराम गोप और गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर दूसरे पक्ष ने भी मामले को लेकर भदानीनगर ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story