जेएसएससी -सीजीएल मामले में कुंदन और समीर दो दिनों की सीआईडी रिमांड पर, एक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जेएसएससी -सीजीएल मामले में कुंदन और समीर दो दिनों की सीआईडी रिमांड पर, एक गिरफ्तार


रांची, 24 सितंबर (हि.स.)। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनियमितता और पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीआईडी ने आरोपित कुंदन कुमार और समीर कुमार को दो दिनों की रिमांड पर लिया है। दोनों से पूछताछ के दौरान परीक्षा में कथित सेटिंग, लेन-देन और अन्य आरोपितों से उनके संपर्क को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। जांच एजेंसी दोनों आरोपितों से यह जानने का प्रयास कर रही है कि परीक्षा में अभ्यर्थियों की सेटिंग किस स्तर पर हुई थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। पूछताछ के दौरान सामने आने वाली जानकारियों का सत्यापन भी सीआईडी कर रही है।

बताया जा रहा है कि कुंदन कुमार पर खुद पैसे देकर परीक्षा पास करने और अन्य अभ्यर्थियों की भी सेटिंग कराने के आरोप की जांच चल रही है। वहीं समीर कुमार का नाम भी मामले में गिरफ्तार आरोपिताें की सूची में सामने आया है। सीआईडी की पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों से मिली जानकारी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। इससे पहले भी जांच एजेंसी कई सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ कर चुकी है और मामले में गिरफ्तार आरोपितों से रिमांड पर लेकर पूछताछ का सिलसिला जारी है।

वहीं दूसरी ओर जेएसएससी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में अंकित सीआईडी थाना कांड संख्या (01/2025) में गुरुवार को मनु कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। मनु कुमार सिंह बिहार के सारण जिले के देवरिया का रहने वाला है।

उन्होंने कहा कि जेएसएससी-सीजीएल के कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाया गया। उनमें कई अभ्यर्थी सफल भी हुए है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story