सडक हादसे में जीजा और साला की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सडक हादसे में जीजा और साला की मौत


दुमका, 20 मई (हि.स.)। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़-सिंदुरिया सड़क मार्ग पर कनियाजमाई गांव के समीप भीषण सड़क हादसे में बुधवार को जीजा और साला की मौत हो गई।

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कोनापाथर गांव के फुलबाबु मड़ैया (23) और इतवारी मड़ैया रूप में हुई है। बहनोई इतवारी मड़ैया गोड्डा जिला का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों रिश्ते में जीजा और साला है। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोनों जीजा और साला बाइक से सिंदुरिया मोहनपुर के रास्ते रामगढ़ आ रहे थे कि अचानक बाईक तेज गति होने के कारण दोनों बाईक सवार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गये। टक्कर इतना भयंकर थी कि दोनों का सिर फट गया और दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पर रामगढ़ पुलिस दोनों गंभीर रूप से घायलों को रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। वहीं इस घटना से दोनों मृतकों के गांव में सन्नाटा पसरा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story